नर्स ने डॉक्टर पर तेजाब फेंका

नर्स ने डॉक्टर पर तेजाब फेंका

सेहतराग टीम

तिरुपति के अदालत परिसर में एक नर्स ने एक डॉक्टर पर तेजाब फेंक दिया और कथित रूप से इसे पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में 35 वर्षीय डॉक्टर मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर एक पारिवारिक विवाद के सिलसिले में अदालत आया था।

उन्होंने बताया कि ये दोनों पहले एक अस्पताल में साथ काम करते थे लेकिन बाद में उनके रास्ते अलग हो गये थे। इसके बाद नर्स की डॉक्टर से निजी दुश्मनी हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि नर्स ने अपने मुंह और सिर को कपड़े से ढक लिया था और अदालत परिसर में डॉक्टर पर बोतल से तेजाब फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी नर्स को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा संदेह है कि डॉक्टर पर हमले के बाद उसने बोतल में बचा हुआ तेजाब पी लिया। नर्स और डॉक्टर की स्थिति स्थिर बताई गई है।

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।